1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 19 साल की बेटी का खौफनाक कांड: मां का सिर काट डाला, फिर कटी गर्दन के साथ पूरी रात छिपी रही

19 साल की बेटी का खौफनाक कांड: मां का सिर काट डाला, फिर कटी गर्दन के साथ पूरी रात छिपी रही

 Published : Apr 24, 2026 07:57 am IST,  Updated : Apr 24, 2026 08:30 am IST

असम में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 19 साल की बेटी ने मां का सिर कलम किया। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपनी मां का कटा हुआ सिर लेकर घर से भाग गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PEXELS

असम के पश्चिमी कार्बी आंगलोंग जिले में एक 19 साल की युवती ने अपनी ही मां की गला काटकर हत्या कर दी और वारदात के बाद आरोपी युवती पूरी रात मां के कटे हुए सिर के साथ छिपी रही। घटना जिले के डेरामुख लालुंग गांव की है। इस नृशंस वारदात ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

पिता और बहन पर भी किया हमला

आरोपी की पहचान 19 वर्षीय पूजा मलंग के रूप में हुई है। बुधवार रात करीब 10 बजे पूजा ने अपने घर के अंदर ही अपनी 42 वर्षीय मां अनुमाई मलंग का सिर काट डाला। इस दौरान उसने अपने पिता प्रेमेंद्र मलंग और अपनी बहन पर भी हमला किया। उन दोनों को भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

कटे सिर के साथ बिताई पूरी रात

पुलिस जांच में हुए खुलासे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए है। पुलिस ने बताया कि जब पूजा के पिता और बहन ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उन्हें भी चोटें आईं। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूजा अपनी मां का कटा हुआ सिर लेकर घर से बाहर निकल गई और गुरुवार सुबह तक पुलिस की पकड़ से दूर रही। उसने कथित तौर पर पूरी रात अपनी मां के कटे हुए सिर के साथ छिपकर बिताई। 

अंधविश्वास, जादू-टोना या कुछ और?

तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास से एक हंसिया, कैंची और पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाला सिंदूर, तेल और मिट्टी का घड़ा बरामद हुआ है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन प्राथमिक जांच में इस हत्याकांड के तार अंधविश्वास और जादू-टोने  से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल बैथालांगसो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिवार में किसी भी तरह के घरेलू झगड़े की बात सामने नहीं आई है। अब पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि क्या युवती किसी तांत्रिक क्रिया में शामिल थी या मानसिक रूप से बीमार थी।

यह भी पढ़ें-

मायके आई बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, खाना नहीं बनाने पर था नाराज

चाचा से नाराज थी भतीजी, प्रेमी संग मिलकर उतरवा दिया मौत के घाट, पढ़ें हत्या की खौफनाक वारदात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।