1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. अनमोल बिश्नोई को लेकर बड़ा खुलासा, फर्जी पासपोर्ट की मदद से गया था अमेरिका, जानें क्या रखा था नाम?

अनमोल बिश्नोई को लेकर बड़ा खुलासा, फर्जी पासपोर्ट की मदद से गया था अमेरिका, जानें क्या रखा था नाम?

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Kajal Kumari
 Published : Nov 19, 2025 05:32 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 12:02 am IST

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फर्जी पासपोर्ट की मदद से वह अमेरिका पहुंच गया था। पासपोर्ट में उसका नाम भानु प्रताप लिखा है।

अनमोल बिश्नोई को लेकर बड़ा खुलासा- India TV Hindi
अनमोल बिश्नोई को लेकर बड़ा खुलासा Image Source : REPORTER

लॉरेंस बिश्नोई के भाई बिश्नोई को मंगलवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया और वह बुधवार दोपहर नई दिल्ली पहुंचा। उसके पासपोर्ट की एक प्रति से पता चलता है कि यह 2021 में बनाया गया था और उस फर्जी पासपोर्ट में उसका नाम अनमोल बिश्नोई की जगह भानु प्रताप लिका गया है । अनमोल बिश्नोई, यानी इस मामले में भानु प्रताप, की जन्मतिथि 15 दिसंबर, 2000 दर्ज है और उनके माता-पिता के नाम राकेश और सुमित्रा देवी हैं। पासपोर्ट संख्या V3534569 थी और पता फरीदाबाद के सेक्टर 82 का बताया गया था।

कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया था अनमोल

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई ने भानु प्रताप नाम से एक फर्जी पासपोर्ट बनवाया था और उसका इस्तेमाल अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए किया था। बिश्नोई को अवैध दस्तावेजों के साथ देश में प्रवेश करने के आरोप में नवंबर 2024 में कैलिफ़ोर्निया के सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र की एक अदालत द्वारा उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किये जाने तथा इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किये जाने के कुछ दिनों बाद की गई।

एनआईए ने 14 दिनों की हिरासत मांगी 

गैंगस्टर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा और फिर अदालत में पेश किया जाएगा, जहांआतंकवाद-रोधी एजेंसी 14 दिनों की हिरासत की मांग की है लेकिन कोर्ट ने 11 दिन की हिरासत की इजाजत दी है। एनआईए द्वारा बिश्नोई से पूछताछ के बाद, मुंबई, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों और शहरों की पुलिस अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में उसके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों के संबंध में गैंगस्टर से पूछताछ करने की कोशिश करेगी।

जिन कई मामलों में वह आरोपी है, उनमें से तीन हाई-प्रोफाइल मामले पिछले साल अक्टूबर में मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या और मई 2022 में पंजाब के मानसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की हत्या और पिछले साल अप्रैल में सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी हैं।

ये भी पढ़ें:

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई से किस राज्य की पुलिस किस केस में करेगी पूछताछ? यहां देखें पूरी लिस्ट
Anmol Bishnoi Extradition: अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस बिश्नोई का गैंगस्टर भाई अनमोल, जानें किन मामलों में होगी पूछताछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।