Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई में BMC कॉन्ट्रक्ट कर्मचारियों ने की चोर समझकर एक व्यक्ति की हत्या

मुंबई में BMC कॉन्ट्रक्ट कर्मचारियों ने की चोर समझकर एक व्यक्ति की हत्या

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 25, 2020 11:23 pm IST, Updated : Oct 25, 2020 11:23 pm IST

पहले लात हाथ मुक्कों से मारा और चोरी का अपना गुनाह न कबूलने पर उस शक्श को लकड़ी के डंडों और लोहे की रॉड से बेदम मारना शुरू कर दिया और तब तक पीटा जबतक उसकी जान नही निकल गई। हत्या के बाद दोनों बीएमसी कॉन्ट्रक्ट कर्मचारी ट्रैन पकड़कर विरार अपने घर भाग गए।

BMC contract workers murder a person in Mumbai- India TV Hindi
Image Source : PTI BMC contract workers murder a person in Mumbai

मुंबई: मुंबई पुलिस ने चोर समझकर एक व्यक्ति की लकड़ी और लोहे के रॉड से पिट-पिट कर हत्या करने वाले बीएमसी के 2 कॉन्ट्रक्ट कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 25 अक्टूबर की सुबह 4 बजे वाडिबन्दर बीएमसी गोदाम में एक अनजान शक्श को सूरज और आदित्य नाम के इन दो बीएमसी के कॉन्ट्रक्ट कर्मचारियों ने संदिग्ध हालात में घूमते देखा। बातचीत करने पर समाधानकारक जवाब न मिलने पर इन दोनों में चोर समझकर उस अनजान शक्श की पिटाई शुरू कर दी।

पहले लात हाथ मुक्कों से मारा और चोरी का अपना गुनाह न कबूलने पर उस शक्श को लकड़ी के डंडों और लोहे की रॉड से बेदम मारना शुरू कर दिया और तब तक पीटा जबतक उसकी जान नही निकल गई। हत्या के बाद दोनों बीएमसी कॉन्ट्रक्ट कर्मचारी ट्रैन पकड़कर विरार अपने घर भाग गए। 

सुबह शव मिलने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोनों की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को विरार उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है और इन दोनों के बीएमसी कॉन्ट्रक्ट इंचार्ज से भी अब पुलिस पूछताछ कर रही है। 

Latest Crime News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement