1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. प्रेमिका के सामने युवक ने उसके दुपटटे से फांसी लगाई

प्रेमिका के सामने युवक ने उसके दुपटटे से फांसी लगाई

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 28, 2020 03:37 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 03:37 pm IST

पंकज सिंह ने बताया कि शाम को किशोरी कमरे से भागते हुए आई और होटल के कर्मचारियों को बताया कि सुनील ने फांसी लगा ली है।

boy commits suicide in front of girlfriend प्रेमिका के सामने युवक ने उसके दुपटटे से फांसी लगाई- India TV Hindi
प्रेमिका के सामने युवक ने उसके दुपटटे से फांसी लगाई Image Source : INDIA TV

बाराबंकी. यूपी के बाराबंकी जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित एक लॉज में मंगलवार को युवक ने नाबालिग प्रेमिका के सामने उसके दुपट्टे से कथित रूप से फांसी लगाकर जान दे दी । नगर कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि छाया चौराहे के निकट स्थित मेहर लॉज में सुनील यदुवंशी (19) सोमवार को एक किशोरी के साथ आया था। दोनों ने अपना रिश्ता भाई-बहन का बताया और आधार कार्ड भी जमा किया।

पंकज सिंह ने बताया कि शाम को किशोरी कमरे से भागते हुए आई और होटल के कर्मचारियों को बताया कि सुनील ने फांसी लगा ली है। एसपी, सीओ सिटी और कोतवाल पुलिस बल के साथ लॉज पहुंचे। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वे दोनों आईटीआई के विद्यार्थी हैं और हाईस्कूल से उनके संबंध हैं। उनके बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। किशोरी को मनाने के लिए सुनील ने उसका दुपट्टा लिया और कहा कि अगर वह बात नहीं करेगी तो फांसी लगा लेगा।

कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के अनुसार वह सिर झुकाए बैठी रही और सुनील ने यह कहते-कहते फांसी लगा ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।