1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़के ने कार के अंदर प्रेमिका के साथ खुद को लगाई आग

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़के ने कार के अंदर प्रेमिका के साथ खुद को लगाई आग

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 14, 2021 07:34 pm IST,  Updated : Aug 14, 2021 07:34 pm IST

कर्नाटक के चामराजनगर में शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुद को और अपनी प्रेमिका को कार में बंद कर आग लगाकर जान दे दी।

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़के ने कार के अंदर प्रेमिका के साथ खुद को लगाई आग- India TV Hindi
शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़के ने कार के अंदर प्रेमिका के साथ खुद को लगाई आग

चामराजनगर: कर्नाटक के चामराजनगर में शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुद को और अपनी प्रेमिका को कार में बंद कर आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामबली गांव के बाहर जली हुई कार में श्रीनिवास (23) और कंचना (22) के शव बरामद किए गए। 

पुलिस ने बताया कि अगारा-मामबली पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, कार के भीतर पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगाई गयी, जिसके कारण दोनों की जलकर मौत हो गयी। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ाई करते थे। पुलिस के मुताबिक कंचना सरकारी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी जबकि श्रीनिवास टैक्सी चालक था। 

पुलिस ने बताया कि श्रीनिवास ने कंचना के सामने कई बार शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने हर बार प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। पुलिस के अनुसार श्रीनिवास ने शुक्रवार को कंचना को अपनी कार में गांव तक छोड़ने का प्रस्ताव दिया और उसे कार में ले गया। श्रीनिवास ने तीन महीने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।