1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गुजरात में BSF जवान को पीट-पीटकर मार डाला, इस बात का कर रहे थे विरोध

गुजरात में BSF जवान को पीट-पीटकर मार डाला, इस बात का कर रहे थे विरोध

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 27, 2022 07:55 am IST,  Updated : Dec 27, 2022 11:14 am IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की पीट-पीटकर इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह अपनी बेटी का वीडियो वायरल करने वाले लड़के के घर उसकी शिकायत लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

BSF Jawan- India TV Hindi
BSF जवान की हत्या Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

गांधीनगर: गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद शहर में एक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस जवान की बेटी का एक लड़के ने वीडियो बना लिया था, जिसका विरोध जताने के लिए जवान आरोपी लड़के के घर गया था। यहां आरोपी लड़के के परिवार ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जवान की हत्या कर दी। मृत जवान बीएसएफ 56 मेहसाना में पोस्टेड था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल जवान की बेटी और आरोपी लड़का एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लड़के ने लड़की का एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। लड़के की उम्र 15 साल बताई जा रही है। बीते शनिवार को जवान अपने परिजनों के साथ आरोपी लड़के के घर शिकायत करने गया था। इसी दौरान आरोपी लड़के के परिजनों ने उस पर हमला कर दिया। इस मामले में जवान की पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

BSF जवान का नाम मेलजिभाई वाघेला था और आरोपी का नाम शैलेश उर्फ सुनील जादव है। शैलेश नदियाद तहसील के वनीपुरा गांव का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि उसने जवान की बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल किया। वहीं आरोपी के परिजनों ने ये कहकर जवान पर हमला किया कि वह उनके बेटे को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी के परिजनों द्वारा किए गए हमले में बीएसएफ जवान की मौत हुई है और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।