1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पकड़ा गया एक और 'बंटी' चोर, आम लोगों को नहीं IAS/IPS अधिकारियों को बनाता था निशाना

पकड़ा गया एक और 'बंटी' चोर, आम लोगों को नहीं IAS/IPS अधिकारियों को बनाता था निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2021 01:40 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 01:40 pm IST

संदीप उर्फ करण ने एक सीनियर IPS अधिकारी, एक नेवी अफसर, एक IFS और एक IAS के घर पर चोरी को अंजाम दिया है।

Bunty Chor arrested by delhi police who thefts at IAS IPS officers house पकड़ा गया एक और 'बंटी' चोर,- India TV Hindi
पकड़ा गया एक और 'बंटी' चोर, आम लोगों को नहीं IAS/IPS अधिकारियों को बनाता था निशाना Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल चोर को गिरफ्तार किया है। इस चोर की गिरफ्तारी नई दिल्ली जिला पुलिस द्वारा की गई। पकड़े गए चोर का नाम करण उर्फ संदीप है। इसकी खासियत ये हैं कि ये खास तौर पर VVIP लोगों के घरों को टारगेट करता था।

संदीप उर्फ करण ने एक सीनियर IPS अधिकारी, एक नेवी अफसर, एक IFS और एक IAS के घर पर चोरी को अंजाम दिया है। संदीप द्वारा चोरी की इन घटनाओं को खान मार्किट के पास रविंद्र नगर और पंडारा रोड पर बने घरों में अलग-अलग दिन अंजाम दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप घरों को निशाना बनाने से पहले ये सुनिश्चित करता था कि जहां वो चोरी करे वहां घर पर कोई भी मौजूद न हो। आरोपी संदीप इन चोरियों से पहले भी 9 चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।