1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. CBI ने 50 हजार रुपए की घूस लेते दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

CBI ने 50 हजार रुपए की घूस लेते दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Oct 28, 2021 03:31 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 03:38 pm IST

अधिकारियों ने बताया कि आरोपों की पुष्टि के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जोशी ने कहा, ‘‘गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को दिल्ली की संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।’’

CBI ने 50 हजार रुपए की घूस लेते दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
CBI ने 50 हजार रुपए की घूस लेते दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक के आवास पर छापे के दौरान 1.12 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैदान गढ़ी थाने में तैनात भोजराज सिंह को बुधवार को 50 हजार रुपये की कथित रूप से रिश्वत लेते पकड़ा गया था। अधिकारियों ने कहा कि उनकी कार की तलाशी के दौरान, सीबीआई ने 5.47 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किया, जबकि उनके आवास पर तलाशी के दौरान 1.07 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। 

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया, ‘‘मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि उसने शिकायतकर्ता और उसके दोस्त को पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में सहयोग करने और जमानत याचिकाओं का विरोध नहीं करने के लिए शुरू में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और बाद में गत 27 अक्टूबर को कम से कम दो लाख रुपये देने को कहा था।’’

अधिकारियों ने बताया कि आरोपों की पुष्टि के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जोशी ने कहा, ‘‘गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को दिल्ली की संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।