ओवेस अंसारी ने परिमार्जन के लिए अंचल अधिकारी को आवेदन दिया था। इसके बाद उन्हें राजस्व कर्मचारी के पास भेजा गया। जहां राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान ने लाखों रुपए घुस की मांग की। वहीं, अब घूसखोर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घूस लेते हुए पकड़े गए अधिकारी के खिलाफ जांच बैठाई गई है। रविवार को आरोपी अधिकारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बटाला नगर निगम आयुक्त को रंगे हाथ घूस लेते हुए पकड़ने के लिए पहले से ही जाल बिछाया गया था।
जयपुर में ACB ने गांधीनगर थाने की सब-इंस्पेक्टर राजकुमारी जुनेजा को 1.25 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। वह एक केस में कार्रवाई न करने और FR लगाने के लिए 2 लाख रुपये मांग रही थीं। ट्रैप के बाद पूरी रकम बरामद हुई और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।
कानपुर में एक दारोगा से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। आरोपी अनुवादक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा है।
बेंगलुरु में एक शोकाकुल पिता की सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होने के बाद एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें उन्होंने अपनी बेटी को खोने के बाद पुलिस की हैरान करने वाली भ्रष्टाचारपूर्ण हरकतों और उत्पीड़न का जिक्र किया था।
हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। मौके से ही उन्हें गिरप्तार कर लिया गया था और अब उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को एक बिचौलिए के साथ 8 लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी शिकायतकर्ता से मासिक आधार पर भी अवैध भुगतान की मांग कर रहा था। भुल्लर और बिचौलिए किरशनु के बीच रिकॉर्ड की गई व्हाट्सएप कॉल ने उनके अपराध का पर्दाफाश कर दिया।
स्थापना लिपिक ने महिला को उसकी नियुक्ति संबंधी कागजात देने के एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
महाराष्ट्र के ठाणे में एसीबी ने 35 लाख रुपये घूस लेते हुए घूसखोर डिप्टी कमिश्नर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उपायुक्त रुमाल से मुंह छुपाते हुए नजर आए।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर साहब 20,000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे।
लगभग 40 साल की कानूनी लड़ाई के बाद, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एमपीएसआरटीसी) के 60 वर्षीय पूर्व बिल सहायक को बरी कर दिया है, जिन्हें 100 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।
तहसीलदार अश्विनी कुमार पंडा को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया है। वह एक समय में युवाओं के लिए प्रेरणा थे लेकिन रिश्वतकांड से उनकी छवि धूमिल हुई है। उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में बिना किसी कोचिंग के ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा पास की थी और टॉपर बने थे।
दिल्ली पुलिस के ASI राकेश कुमार को 15000 रुपये की रिश्वत लेते समय विजिलेंस यूनिट ने रंगे हाथों पकड़ा। विजिलेंस टीम को देखकर उसने पैसे हवा में उछाल दिए, जिनमें से 5000 रुपये भीड़ ने लूट लिए। आरोपी झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था।
एसडीएम राकेश कुमार सिंह वीडियो में कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं। इस बीच एक व्यक्ति आता है और उनकी टेबल की दराज में एक लिफाफा रखकर चला जाता है। थोड़ी देर बाद ये लिफाफा राकेश कुमार उठाकर अपनी जेब में रख लेते हैं।
राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शहर सहकारी समिति के उपरजिस्ट्रार कार्यालय के निरीक्षक को 2,75,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों हिरासत में लिया।
कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे को रिश्वत से जुड़े एक मामले में सख्त सजा दी गई है। कोर्ट ने उन्हें 12 साल तक नजरबंदी की सजा सुनाई है।
सीबीआई ने एक कार्यकारी अभियंता को 30000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जब तलाशी ली गई तो उसके पास से करोड़ों रुपये बरामद किए गए हैं।
सहारनपुर में शिक्षा विभाग में कार्यरत स्टेनो अजय कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद अजय कुमार खुद को संभाल नहीं पाया। उसने अपना माथा पकड़ लिया और थाने में फूट-फूटकर रोने लगा।
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर दिया गया है। डीएसपी करतारपुर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
गांव के लोगों ने दरोगा से कहा कि रिश्वत के 15 हजार रुपये लौटाने के बाद अपनी बाइक ले जाना। गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि दरोगा ने एक्सिडेंट का मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 हजार रुपये लिए थे, लेकिन अब और पैसे मांग रहा है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़