1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IT सेक्टर में छंटनी के डर के बीच इस कंपनी ने किया 100% बोनस का ऐलान, कर्मचारियों की निकल पड़ी लॉटरी!

IT सेक्टर में छंटनी के डर के बीच इस कंपनी ने किया 100% बोनस का ऐलान, कर्मचारियों की निकल पड़ी लॉटरी!

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 06, 2026 08:35 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 08:35 pm IST

जहां एक तरफ आईटी सेक्टर में लेऑफ और कॉस्ट कटिंग की खबरें कर्मचारियों की चिंता बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ एक दिग्गज आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत और खुशखबरी दी है। Cognizant Technology Solutions ने अपने कर्मचारियों को 100 फीसदी डिस्क्रेशनरी बोनस देने का ऐलान किया है।

Cognizant ने किया 100% बोनस का...- India TV Hindi
Cognizant ने किया 100% बोनस का ऐलान Image Source : CANVA

जहां एक तरफ आईटी सेक्टर में छंटनी, हायरिंग फ्रीज और सैलरी बढ़ोतरी पर ब्रेक की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी ओर दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने साल 2025 के लिए 100% डिस्क्रेशनरी बोनस देने का ऐलान किया है। इस फैसले ने न सिर्फ कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, बल्कि पूरे आईटी सेक्टर में हलचल भी मचा दी है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉग्निजेंट के CEO रवि कुमार एस. ने कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में बताया कि कंपनी ने एक अहम ग्रोथ माइलस्टोन तय समय से दो साल पहले ही हासिल कर लिया है। यही वजह है कि लीडरशिप टीम ने बोनस प्रोग्राम के लिए पूरी फंडिंग को मंजूरी दी है। कंपनी के भीतर इस उपलब्धि को विनर्स सर्कल कहा जाता है। यह एक आंतरिक बेंचमार्क है, जिसके जरिए कॉग्निजेंट अपनी परफॉर्मेंस की तुलना अन्य बड़ी आईटी कंपनियों से करती है। इसमें रेवेन्यू ग्रोथ, मार्जिन और एग्जीक्यूशन जैसे पैमानों को शामिल किया जाता है।

2027 नहीं, 2025 में ही हासिल किया लक्ष्य

कॉग्निजेंट ने पहले इस टॉप-टियर पोजिशन को 2027 तक हासिल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कंपनी ने यह मुकाम 2025 में ही पा लिया। पोस्ट-अर्निंग्स एनालिस्ट कॉल में CEO रवि कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि कंपनी की लगातार बेहतर एग्जीक्यूशन, अनुशासित रणनीति और क्लाइंट्स के भरोसे को दर्शाती है।

रेवेन्यू ग्रोथ में भी सबसे आगे

रिपोर्ट के मुताबिक, कॉग्निजेंट ने 2025 में 6.4% की कॉन्स्टेंट करंसी रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की, जो बड़े आईटी सर्विस प्रोवाइडर्स में सबसे ज्यादा मानी जा रही है। तुलना करें तो एक्सेंचर की ग्रोथ 6.25%, HCLTech की 4.8%, इंफोसिस की 3.15% और टीसीएस की सिर्फ 0.78% रही, जबकि विप्रो का प्रदर्शन कमजोर रहा।

AI निवेश दिखाने लगा असर

कंपनी ने चौथी तिमाही में अपने रेवेन्यू गाइडेंस को भी पार कर लिया है। इससे संकेत मिलते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में किए गए निवेश अब ग्रोथ में तब्दील होने लगे हैं, भले ही क्लाइंट्स की खर्च करने की क्षमता फिलहाल सतर्क बनी हुई हो।

कर्मचारियों के लिए राहत की खबर

हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि बोनस की गणना व्यक्तिगत स्तर पर कैसे होगी, लेकिन 100% बोनस का ऐलान ऐसे समय में आया है, जब आईटी इंडस्ट्री दबाव में है। ऐसे माहौल में कॉग्निजेंट का यह कदम कर्मचारियों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं माना जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा