1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. जमीन विवाद में चचेरे भाई की गोली मार की हत्या, पांच आरोपी फरार

जमीन विवाद में चचेरे भाई की गोली मार की हत्या, पांच आरोपी फरार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2020 07:27 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 07:27 pm IST

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) सुधीर कुशवाह ने शनिवार को बताया कि हिमांशु की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने प्रदीप, राकेश, प्रकाश, राधेश्याम और श्रीनिवास के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Crime News- India TV Hindi
Representational Image Image Source : INDIA TV

मुरैना. मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के जेबराखेड़ा गांव में शुक्रवार शाम को जमीन के विवाद में गोली मार कर अपने 28 वर्षीय चचेर भाई की हत्या कर दी। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) सुधीर कुशवाह ने शनिवार को बताया कि हिमांशु की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने प्रदीप, राकेश, प्रकाश, राधेश्याम और श्रीनिवास के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जितेश डंडोतिया (36), हिमांशु व उसके परिवार का जमीन का विवाद अपने चचेर भाईयों प्रदीप और अन्य से चल रहा था। इससे पहले 19 मई को भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। उसमें प्रदीप ने हिमांशु व जितेश के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में मामला दर्ज कराया था।

कुशवाहा ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को हिमांशु व जितेश थाने से अपनी जमानत कराकर शुक्रवार शाम को बाइक से गांव पहुंचे। तब गांव के बाहर ही प्रदीप और अन्य आरोपियों ने दोनों को घेर लिया और उन गोलीबारी करना शुरु कर दिया।

गोलीबारी में हिमांशु को तीन गोलियां लगी और जितेश बाल बाल बच गया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान परिवार के अन्य लोग आ गये तो आरोपी मौके से भाग निकले। परिजन हिमांशु को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।