1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: रक्षाबंधन मनाने नानी के घर आई नाबालिग लड़की के साथ मामा ने किया रेप, जान से मारने की धमकी भी दी

Crime News: रक्षाबंधन मनाने नानी के घर आई नाबालिग लड़की के साथ मामा ने किया रेप, जान से मारने की धमकी भी दी

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 20, 2022 11:37 am IST,  Updated : Aug 20, 2022 12:21 pm IST

Crime News: पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह रक्षाबंधन मनाने अपने ननिहाल आई थी, जहां 14 अगस्त की रात उसे छत पर अकेला पाकर उसके मामा ने उससे मारपीट की और रेप किया।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ मामा ने कथित तौर पर रेप किया
  • मामा के खिलाफ मारपीट, रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज
  • 14 अगस्त की रात छत पर अकेला पाकर मामा ने किया रेप

Crime News: यूपी के महोबा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के खन्ना क्षेत्र के गांव में रक्षाबंधन मनाने आई एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ मामा ने कथित तौर पर रेप किया है और जान से मारने की धमकी दी है। खन्ना थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राधेश्याम वर्मा ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांदा जिले के एक गांव की किशोरी शुक्रवार शाम अपने परिजनों के साथ थाने आई थी और उसने अपने सगे मामा श्रीपाल (23) के खिलाफ मारपीट, रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह रक्षाबंधन मनाने अपने ननिहाल आई थी, जहां 14 अगस्त की रात उसे छत पर अकेला पाकर उसके मामा ने उससे मारपीट की और रेप किया। शिकायत के अनुसार, श्रीपाल ने किशोरी को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

एसएचओ ने तहरीर के आधार पर बताया कि आरोपी के डर से सहमे होने के कारण पीड़िता ने ननिहाल में किसी को इस बारे में नहीं बताया और अपने गांव लौटकर पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद वह मामला दर्ज कराने अपने परिजन के साथ थाने आई। 

वर्मा ने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

आजमगढ़ में भी रेप की घटना 

हालही में यूपी के आजमगढ़ से भी रेप की घटना सामने आई थी। यहां 17 साल की नाबालिग लड़की का शव खेतों में मिला था। पुलिस के मुताबिक, ये लड़की गुरुवार 3 बजे से गायब थी और शुक्रवार सुबह उसका शव एक गन्ने के खेत में मिला। शव को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि रेप के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। मौके से लड़की की चप्पल और खून के छींटे भी मिले हैं। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे थे कि लड़की के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।