1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: कॉलेज के दौरान गैंगरेप, महीनों तक यौन शोषण और 6 साल तक मानव तस्करी का शिकार हुई ये लड़की, दर्दनाक है आपबीती

Crime News: कॉलेज के दौरान गैंगरेप, महीनों तक यौन शोषण और 6 साल तक मानव तस्करी का शिकार हुई ये लड़की, दर्दनाक है आपबीती

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 26, 2022 04:04 pm IST,  Updated : Jul 26, 2022 04:04 pm IST

Crime News: इस लड़की का नाम पामेला (बदला हुआ नाम) है। उसकी कहानी झकझोर देने वाली है। उसने बताया है कि लाइफ में उसके साथ सैकड़ों बार रेप (Rape) जैसी घटनाएं हुई हैं। ये कहानी यहीं नहीं रुक जाती बल्कि उसे काफी समय तक किडनैप करके भी रखा गया।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • पामेला के साथ सैकड़ों बार हुआ रेप
  • सालों तक मानव तस्करी के लिए हुआ इस्तेमाल
  • कॉलेज के दौरान हुआ गैंगरेप

Crime News: क्या आपने कभी सोचा है कि एक लड़की के साथ अगर गैंगरेप जैसी वारदात हो जाए तो उसकी जिंदगी किस हद तक बदल जाती है? शायद नहीं सोचा होगा लेकिन ये बात सच है कि जिन लड़कियों के साथ ये घिनौना अपराध होता है, वह पूरे जीवन कभी नॉर्मल नहीं हो पातीं या कई बार सालों तक डिप्रेशन और डर के साए में जीती हैं। इस बार ब्रिटेन से जो मामला सामने आया है, वह बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला है। यहां एक ऐसी लड़की की कहानी के बारे में पता चला है, जिसका सैकड़ों बार रेप हुआ, गैंगरेप हुआ और उसे मानव तस्करी के लिए भी इस्तेमाल किया गया। 

वेल्‍स (ब्रिटेन) की रहने वाली है लड़की

इस लड़की का नाम पामेला (बदला हुआ नाम) है। उसकी कहानी झकझोर देने वाली है। उसने बताया है कि लाइफ में उसके साथ सैकड़ों बार रेप जैसी घटनाएं हुई हैं। ये कहानी यहीं नहीं रुक जाती बल्कि उसे काफी समय तक किडनैप करके भी रखा गया।

पामेला के मुताबिक, 6 साल तक उसकी तस्करी केवल लोगों की शारीरिक जरूरतें पूरी करने के लिए की गई। उसे ये महसूस होने लगा था कि ये कैसी जिंदगी है, जिसका मकसद केवल लोगों की यौन इच्छाओं को पूरा करना ही रह गया है। वह बताती हैं कि उन्हें वेल्‍स से टेलफोर्ड लाया गया था, जहां 6 महीनों तक उनका यौन शोषण किया गया।

कॉलेज में हुआ गैंगरेप

पामेला बताती हैं कि जब वह कॉलेज में थीं तो वह एक बार अपनी दोस्त के साथ बाहर घूमने गईं। यहां एक कार में बैठे लोगों ने उन्हें और उनकी दोस्त को खींच लिया और गैंगरेप किया। पामेला बताती हैं कि ऐसा सिर्फ एक बार नहीं हुआ बल्कि कई बार उन्हें अपने जीवन में इस तरह की घटनाओं से गुजरना पड़ा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।