1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Crime News: पूजा करते समय पत्नी ने टोका तो शख्स ने कर दी परिवार के 5 लोगों की हत्या, पत्नी का गला रेता, 3 बेटियों और मां को भी नहीं बख्शा

Crime News: पूजा करते समय पत्नी ने टोका तो शख्स ने कर दी परिवार के 5 लोगों की हत्या, पत्नी का गला रेता, 3 बेटियों और मां को भी नहीं बख्शा

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 29, 2022 02:36 pm IST,  Updated : Aug 29, 2022 03:07 pm IST

Crime News: करण सिंह ने बताया कि घर से शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचा तो उसने परिवार के सदस्यों को बचाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वह उन्हें बचाने में नाकामयाब रहा। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : ANI

Highlights

  • पत्नी ने टोका तो शख्स ने कर दी परिवार के 5 लोगों की हत्या
  • पत्नी का गला रेता, 3 बेटियों और मां को भी नहीं बख्शा
  • मामला देहरादून के पास रानीपोखरी का है

Crime News: उत्तराखंड के देहरादून से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने केवल इसलिए अपने परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी क्योंकि उसकी पत्नी ने पूजा करते समय उसे टोक दिया था। आरोपी का नाम महेश तिवारी है। इस मामले में DIG गढ़वाल रेंज, देहरादून करण सिंह नागन्याल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूजा करने के दौरान पत्नी द्वारा टोकने पर महेश नामक एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर अपनी 3 बच्चियों की हत्या की। इसके बाद शख्स ने आखिर में अपनी मां की भी हत्या कर दी। कुल मिलाकर 5 लोगों की हत्या की गई है।

करण सिंह ने बताया कि घर से शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचा तो उसने परिवार के सदस्यों को बचाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वह उन्हें बचाने में नाकामयाब रहा। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कहां का है मामला

ये पूरा मामला देहरादून के पास रानीपोखरी का है। आरोपी ने सभी की हत्या चाकू से की है। वह रानीपोखरी के नागाघेर में परिवार के साथ रहता था। उसके बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि वह हमेशा शांत रहता था और पूजा-पाठ किया करता था। उसने ऐसी घटना को क्यों अंजाम दिया, इस बात को लेकर गांव के लोग अभी भी हैरान हैं। 

क्या है मृतकों की उम्र

बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- मां

नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी
अपर्णा उम्र 13 वर्ष- बेटी
स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष- बेटी 
अन्नपूर्णा उम्र- 9 वर्ष बेटी

यूपी के बांदा का रहने वाला है आरोपी

महेश यूपी के बांदा का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने जब इस वारदात को अंजाम दिया तो घर का दरवाजा बंद कर दिया। कमरे के चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था और 5 शव जमीन पर पड़े हुए थे। इस दृश्य को देखकर हर किसी का दिल कांप गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।