1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नाच-नाचकर पेट्रोल 'गायब' करने वाला चोर, देखिए Video

नाच-नाचकर पेट्रोल 'गायब' करने वाला चोर, देखिए Video

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2021 05:24 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 05:24 pm IST

नागपुर में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कहने को तो चोर का है लेकिन यह डांस करने वाला चोर है। 

नाच-नाचकर पेट्रोल 'गायब' करने वाला चोर, देखिए Video- India TV Hindi
नाच-नाचकर पेट्रोल 'गायब' करने वाला चोर, देखिए Video

नागपुर (महाराष्ट्र): नागपुर में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कहने को तो चोर का है लेकिन यह डांस करने वाला चोर है। आमतौर पर चोर और लुटेरे हथियार के बल पर घटनाओं को अंजाम देते हैं लेकिन यह चोर एकदम अलग है। यह चोर डांस करते हुए आता है और चोरी कर भाग जाता है। जो वीडियो वायरल हो रही है, उसमें भी चोर डांस करने हुए दिख रहा है।

वीडियो नागपुर के जयताला इलाके का है, जहां पर यह चोर श्रीकृष्ण हाउसिंग सोसाइटी में घुसा। अपार्टमेंट की दीवार से पार्किंग एरिया में घुसने के बाद वह डांस करने लगा। उसने यहां पार्किंग में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला। चोर ने पहली पेट्रोल की बोतल भरने के बाद उसे अपार्टमेंट के बाहर खड़े दूसरे व्यक्ति को दे दिया। देखिए वीडियो-

अपने साथी को पेट्रोल की बोतल देने के बाद वह वापस बाइक के पास लौटा और फिर से दूसरी बोतल भरी। इस दौरान भी उसने डांस किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।