1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मकान मालिक को समझाने गए पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला

मकान मालिक को समझाने गए पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला

 Written By: Bhasha
 Published : May 19, 2020 06:22 pm IST,  Updated : May 19, 2020 06:22 pm IST

अधिकारी ने बताया कि पुलिस वालों ने मकान की देखरेख करने वाले बनवारी को समझाने का प्रयास किया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार किराया न देने पर किसी मजदूर को वह मकान से नहीं निकाल सकता।

Noida Police- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER NOIDA POLICE

नोएडा. गौतमबुद्धनगर जनपद के थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में प्रवासी मजदूर से किराया ना दे पाने पर उसका मकान मालिक मंगलवार को जबरन मकान खाली करवा रहा था। इस बात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर मकानमालिक के आदमी ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस वालों ने मकान की देखरेख करने वाले बनवारी को समझाने का प्रयास किया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार किराया न देने पर किसी मजदूर को वह मकान से नहीं निकाल सकता। इस बात पर वह आक्रोशित हो गया, तथा मौके पर पहुंचे दोनों पुलिसकर्मी बृजपाल व लक्ष्मण के ऊपर लोहे की सरिया व चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस घटना में दोनों पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय हरीश चंदर ने बताया कि इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी बनवारीलाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से पुलिस ने हत्या के प्रयास में प्रयोग किया हुआ चाकू व सरिया बरामद किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।