1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के सीलमपुर में प्रेम प्रंसग में युवक की हत्या, रिश्तेदार ने चाकू गोदकर मार डाला

दिल्ली के सीलमपुर में प्रेम प्रंसग में युवक की हत्या, रिश्तेदार ने चाकू गोदकर मार डाला

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 12, 2025 12:06 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 12:11 pm IST

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक दिल दहला देने मामला सामने आया है। ज़हीर अब्बास नाम के 19 साल के लड़के की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई।

ज़हीर अब्बास की फाइल फोटो- India TV Hindi
ज़हीर अब्बास की फाइल फोटो Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में चौहान बांगर इलाके में 19 साल के युवक जहीर अब्बास (19 साल)  की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। लड़की के पिता और भाई पर हमला करने का आरोप है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

जहीर का फूफा की बेटी से चल रहा था अफेयर

जानकारी के अनुसार, जहीर अब्बास का अपने ही रिश्तेदार की बेटी के साथ ही प्रेम प्रसंग था। कल दोनों परिवार आपस में मिले थे। इस मामले को लेकर वहां बात बिगड़ी और फिर लड़की के भाई और पिता ने लड़के का पीछा किया जिसके बाद लड़के की डेड बॉडी सीलमपुर इलाके से मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप

 

बताया जा रहा है मृतक ज़हीर के फूफा ने अपने बेटे के साथ मिलकर दिया इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने बताया कि लड़की के परिजनों ने अब्बास की चाकू मार  दिया था। घायल व्यक्ति को पास के एक अस्पताल मे ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   

लड़की का परिवार जान से मारने की दे रहा था धमकी

जहीर अब्बास के पिता ने इंडिया टीवी को बताया कि जिसने हत्या की है वो हमारे बेटे के फूफा लगते थे। जहीर की उनकी बेटी से बातचीत थी। हमने भी समझाने की कोशिश की थी। क्योंकि लड़की का परिवार लगातार मारने की धमकी दे रहा था। कल ये लोग उसका पीछा कर रहे थे। उसे मारने एक साथ निकले तो हम भी गए.. मैंने खुद अपने बेटे को इन्हे मारते देखा। उन लोगों ने चाकू से हमला किया थी। इस वारदात में तीन लोग शामिल हैं। क़ासिम (फूफा) मुख्य आरोपी है।

कैंची से कर दी गई युवक की हत्या

वहीं, दिल्ली पुलिस ने शादीपुर निवासी रोशन (23) नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और एक अन्य की तलाश कर रही है। दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की कैंची से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। यह घटना कथित तौर पर चोरी हुए मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी।

रिपोर्ट- अनामिका गौड़, दिल्ली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।