1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली में मर्डर का दिल दहलाने वाला CCTV वीडियो, जान का बदला जान से लिया

दिल्ली में मर्डर का दिल दहलाने वाला CCTV वीडियो, जान का बदला जान से लिया

 Reported By: Jatin Sharma @jatin89_sharma
 Published : Jun 01, 2021 06:55 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 06:55 pm IST

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में जफर आजाद नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मर्डर का बदला लेने के लिए यह मर्डर किया गया है।

दिल्ली में मर्डर का दिल दहलाने वाला CCTV वीडियो, जान का बदला जान से लिया- India TV Hindi
दिल्ली में मर्डर का दिल दहलाने वाला CCTV वीडियो, जान का बदला जान से लिया

नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में जफर आजाद नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मर्डर का बदला लेने के लिए यह मर्डर किया गया है। घटना 21 मई की है, जब 30 साल का जफर नाम का शख्स अपनी बाइक से इलाके से गुज़र रहा था। तभी घात लगाए बदमाशों ने ज़फ़र को चाकू मारा और घायल ज़फ़र बाइक से नीचे गिर गया। 

बाइक से नीचे गिरने के बाद भी आरोपियों ने ज़फ़र को नहीं छोड़ा। उन्होंने चाकू से एक के बाद एक कई वार किए और फिर गोली मार दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। गोली की आवाज़ सुनते ही पास में खड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी ने साफ देखा जा सकता है कि घायल ज़फ़र के पास दो पुलिसकर्मी पहुंचे हैं, जिसके बाद ज़फ़र को अस्पतला ले जाया गया और 30 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

देखिए वीडियो-

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ज़फ़र की आरोपी आशु के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। पिछले साल ही ज़फ़र के भाई नवासा ने अपने साथियों के साथ आशु के भाई की हत्या कर दी थी और अब हत्या का बदला लेने के लिए आशु ने ज़फ़र की हत्या कर दी। पुलिस ने आशु समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।