1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Jatin Sharma Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 23, 2022 09:57 am IST,  Updated : Jul 23, 2022 11:50 am IST

Delhi News: नई दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक आरोपी पीड़िता का जानकार बताया जा रहा है।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : FILE

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एकबार फिर से शर्मसार हुई है। यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने एक फुटओवर ब्रिज के नीचे गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 21 जुलाई की रात की बताई जा रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से 1 आरोपी पीड़ित महिला का जानकार बताया जा रहा है। 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस के DSP ने बताया कि, "आरोपियों ने प्लेटफोर्म नंबर 8-9 पर स्थित इलेक्ट्रिकल मेंटिनेंस रूम में पीड़ित महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।" उन्होंने बताया कि चारों आरोपी रेलवे के ही कर्मचारी हैं और वे इलेक्ट्रिकल विभाग में ही काम करते हैं।

फ़ोन करके महिला ने ही दी घटना की जानकारी 

पुलिस के अनुसार घटना 22 जुलाई के रात साढ़े बारह बजे की है। गैंगरेप की घटना ट्रेन लाइटिंग हट में हुई। फोन करने वाली महिला ने बताया कि रेलवे स्टेशन के एक कमरे में दो लोगों ने उसके साथ रेप किया है। यह कॉल पहले PS ODRS पर लगभग 02:27 बजे आई थी। सूचना के बाद स्टेशन पर हडकंप मच गया। कर्मचारी महिला को ढूंढने में जुट गए। लेकिन कोई उसे ढूंढ नहीं सका। जिसके बाद दोबारा उसी फ़ोन पर महिला से संपर्क किया गया। तब महिला ने बताया कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन प्लेटफोर्म नंबर 8-9 पर खड़ी है।  

घटना के तुरंत बाद मौके पर एसएचओ, एनडीआरएस स्टाफ के साथ प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर पहुंचे। फ़ोन पर बताई गई जगह पर महिला मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि महिला फरीदाबाद की निवासी है और पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही है। पति से तलाक के लिए उसने कोर्ट में आवेदन किया हुआ है।

पार्टी देने के बहाने महिला को बुलाया 

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि लगभग 2 वर्ष पहले उसकी इन्हीं में से एक आरोपी से दोस्ती हुई थी। उसकी दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। आरोपी ने खुद को रेलवे का कर्मचारी बताया था और उसने रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा किया था। जिसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। पीड़िता के अनुसार, 21 जुलाई को आरोपी का फोन आता है और वह उसे पार्टी देने के बहाने बुलाता है। वह फोन पर बताता है कि उसके बेटे का जन्मदिन है और उसने एक नया घर भी ख़रीदा है, जिसके लिए वह पार्टी दे रहा है। 

आरोपी पीड़िता को कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन बुलाता है। जहां महिला रात के करीब साढ़े दस बजे पहुंच जाती है। जहां से आरोपी उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ले आता है। वहां वो उसे इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस कर्मचारियों के साथ एक छोटे से रूम में बैठा देते है। थोड़ी देर बाद आरोपी लड़का और उसका एक दोस्त कमरे के अंदर आए और उसे अंदर से बंद करके दोनों ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान दो लोग कमरे के बाहर पहरा देते रहे। पीड़िता ने बाते कि उसके साथ दोनों ने मारपीट भी की। 

चारों आरोपी रेलवे के कर्मचारी 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पर 376D/342 IPC के तहत FIR दर्ज की गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी रेलवे में इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।