1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया

सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया

 Reported By: Kumar Sonu
 Published : Oct 29, 2021 03:35 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 03:35 pm IST

दिल्ली पुलिस की सायबर सेल ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 7 लैपटॉप 25 मोबाईल फोन के कार और 50 हजार से ज्यादा रुपए बरामद किए है।

सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया- India TV Hindi
सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 12 आरोपियों को सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ितों से शिकायत दर्ज करने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसा ऐंठते थे। आरोपियों के बैंक खाते से पता चला है कि वह अब तक तकरीबन 1.74 करोड़ रुपए की ठगी कर चुके है। ये गैंग अब तक करीब 3000 लोगों को ठगी का शिकार बना चुके है।

दिल्ली पुलिस की सायबर सेल ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 7 लैपटॉप 25 मोबाईल फोन के कार और 50 हजार से ज्यादा रुपए बरामद किए है। इस गैग ने ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों को ठगने और उन्हें विश्वास दिलाने के लिए सरकारी पोर्टल के नाम से मिलते जुलते नाम की वेबसाइट बनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।