1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग और उसकी दादी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग और उसकी दादी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Aug 04, 2020 10:35 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 10:35 pm IST

दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग और उसकी दादी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दादी, पोता साउथ दिल्ली में कार में रखे सामान को चुराने की कई वारदातों में शामिल थे।

Delhi Police arrested a minor and his grandmother in theft case- India TV Hindi
Delhi Police arrested a minor and his grandmother in theft case Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग और उसकी दादी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दादी, पोता साउथ दिल्ली में कार में रखे सामान को चुराने की कई वारदातों में शामिल थे। दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि अम्बेडकर नगर थाने इलाके में एक शख्स की गाड़ी का शीशा तोड़कर डेढ़ लाख रुपए रखा हुआ बैग चुरा लिया गया।

पुलिस ने जमानत पर आए चोरों की लिस्ट खंगाली इसके बाद पैट्रोलिंग करते हुए पुलिस को एक नाबालिग लड़का संदिग्ध परिस्थिति में मिला जिसके पास 5000 रुपए थे, सख्ती से  पूछताछ में उसने कबूला कि ये चोरी उसने अपनी दादी और मां के कहने पर की थी, नाबालिग चोर की मां भी ऐसी चोरी की वारदातों में शामिल है, वो अपने बेटे को बैग चुराकर दादी के पास रखवाने के लिए कहती थी, नाबालिग का पिता भी यूपी की जेल में सजा काट रहा है। फिलहाल दादी और नाबालिग पोते के पकड़े जाने से इलाके में हुई कई चोरी की वारदातों के सुलझने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।