1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Matrimony साइट पर तलाकशुदा महिलाओं को बनाता था टारगेट! पुलिस ने किया गिरफ्तार

Matrimony साइट पर तलाकशुदा महिलाओं को बनाता था टारगेट! पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2020 05:59 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 05:59 pm IST

पूछताछ के दौरान विशाल ने खुलासा किया कि वह तलाकशुदा महिला को शादी का लालच देकर अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करवाता था और बदले में मंहगे गिफ्ट देने की बात करता था। 

delhi police arrests man who targeted divorcee women on matrimony sites। Matrimony साइट पर तलाकशुदा - India TV Hindi
Matrimony साइट पर तलाकशुदा महिलाओं को बनाता था टारगेट! पुलिस ने किया गिरफ्तार Image Source : TWITTER/IANS

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले शख्स को शादी करने के बहाने कई तलाकशुदा महिलाओं को कथित रूप से धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। गिरफ्तार किए गए ठग की पहचान दिल्ली के मुनिरका निवासी विशाल उर्फ मोहित टोकस के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान विशाल ने खुलासा किया कि वह तलाकशुदा महिला को शादी का लालच देकर अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करवाता था और बदले में मंहगे गिफ्ट देने की बात करता था। उसने यह भी बताया कि जैसे ही उसके खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाते, वह एक घंटे के भीतर पैसे निकलवा लेता था।

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने कहा, "विशाल के उन चार खातों को फ्रीज कर दिया गया है, जिसमें धोखाधड़ी से मंगाए गए 4.5 लाख रुपये पाए गए हैं।"

यह मामला प्रकाश में तब आया, जब एक महिला ने दक्षिणी दिल्ली में कोटला के मुबारकपुर पुलिस स्टेशन में विशाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि वह विशाल से मैट्रीमोनियल साइट डायवोस्र्ड मैट्रीमोनी पर मिली, जहां विशाल खुद को विदेशी नागिरक बताया था। उसने बाद में अपना संपूर्ण विवरण साझा किया और महिला से शादी करने का वादा किया।

महिला ने विशाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पैसों की जरूरत के बारे में बताया और भरोसा जताया कि पैसे मिलते ही वह शादी कर लेगा, वह केवल व्हाट्सअप कॉलिंग और चैट पर बात करता था, जिसके बाद महिला ने उसके खाते में ऑनलाइन माध्यम से 1,21,900 रुपये की धनराशि जमा की। पैसा प्राप्त करने के बाद विशाल ने कॉल उठना, चैट का रिप्लाई करना बंद कर दिया। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।