1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. अपहरण के आरोप में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार, मांग रहा था 3 लाख रुपये की फिरौती

अपहरण के आरोप में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार, मांग रहा था 3 लाख रुपये की फिरौती

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : May 25, 2021 10:58 pm IST,  Updated : May 25, 2021 10:58 pm IST

दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और उसके साथी आमिर खान तथा मुकेश को गिरफ्तार किया है।

अपहरण के आरोप में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार, मांग रहा था 3 लाख रुपये की फिरौती- India TV Hindi
अपहरण के आरोप में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार, मांग रहा था 3 लाख रुपये की फिरौती

नई दिल्ली: दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और उसके साथी आमिर खान तथा मुकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अपहरण से जुड़ी पीसीआर कॉल मिली थी, जिसके बाद जांच की गई तो पुलिस हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, आमिर खान और मुकेश तक पहुंची। पुलिस ने अपहरण हुए वरुण को इनके कब्जे से छुटा लिया है।

आरोपियों ने ने वरुण को छोड़ने के बदले में 3 लाख रुपये की मांग की थी। वरुण की बहन ने सराये काले खान बस अड्डे से पीसीआर कॉल किया था, जिसमें पुलिस को अपहरण के मामले की जानकारी मिली। इसके बाद सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। आरोपियों ने वरुण को जामिया नगर थाना क्षेत्र में रखा हुआ था। 

पुलिस जांच करते-करते यहां तक पहुंची और वरुण को उनके कब्जे छुड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों- राकेश कुमार और आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद जब पूछताछ हुई तो पता चला कि इनके साथ मुकेश नाम का एक और शख्स भी अपहरण में शामिल था। पुलिस ने बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।