1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi: स्पेशल सेल ने अवैध हथियार बेचने के सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Delhi: स्पेशल सेल ने अवैध हथियार बेचने के सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2022 12:56 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 12:56 pm IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराजीय अवैध हथियारों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से अवैध हथियारों का एक जखीरा भी बरामद हुआ है। जिसमें 9 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

Delhi Police- India TV Hindi
Delhi Police Image Source : PTI

दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराजीय अवैध हथियारों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से अवैध हथियारों का एक जखीरा भी बरामद हुआ है। जिसमें 9 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस शामिल हैं। 

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के तार मध्यप्रदेश से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश मध्यप्रदेश से इन हथियारों की तस्करी कर इन्हें दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में लाकर इन्हें बेचते थे। गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाश बीते दो सालों से दिल्ली और पंजाब में इन अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे। गिरफ्तार बदमाश इन अवैध हथियारों को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौजूद गैंगस्टरों को इन्हें 20 से 30 हजार रुपये में बेचा करते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश बीते दो सालों में दिल्ली-एनसीआर में 300 से अधिक अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुके हैं।   

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की अवैध हथियारों के इस गिरोह पर काफी दिनों से नजर थी। जिसके लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान भी चलाया था। पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर इन बदमाशों को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया गया। पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी कर उन्हें दिल्ली में लाकर बेचने वाले हैं। जिसके बाद बदमाशों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए स्पेशल सेल की एक विशेष टीम का गठन किया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अथक प्रयास के बाद इन बदमाशों को रंगे हाथ अवैध हथियारों के साथ धर दबोचा। 

रिपोर्ट-अतुल भाटिया, इंडिया टीवी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।