1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi Rape: दृष्टिबाधित युवती ने रोड पार करने के लिए जिस व्यक्ति से मदद मांगी, उसी ने किया रेप, पढ़िए पूरा मामला

Delhi Rape: दृष्टिबाधित युवती ने रोड पार करने के लिए जिस व्यक्ति से मदद मांगी, उसी ने किया रेप, पढ़िए पूरा मामला

 Published : Jun 02, 2022 01:58 pm IST,  Updated : Jun 02, 2022 01:58 pm IST

Delhi Rape: दिल्ली के द्वारका में सीतापुरी बस स्टैंड के पास सड़क पार करने के लिए दृष्टिबाधित युवती ने जिस शख्स से मदद मांगी, उसने ही उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

Delhi Rape- India TV Hindi
Delhi Rape Image Source : FILE PHOTO

Delhi Rape: दिल्ली अब आमजन के लिए सुरक्षित नहीं है। आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में जानकर मन सिहर उठता है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के द्वारका में सामने आया यहां एक दृष्टिबाधित युवती की मदद करने की बजाय आरोपी ने दुष्कर्म किया।

घटना के अनुसार दिल्ली के द्वारका में सीतापुरी बस स्टैंड के पास सड़क पार करने के लिए दृष्टिबाधित युवती ने जिस शख्स से मदद मांगी, उसने ही उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चौधरी ने कहा कि 25 मई को महिला को बस से विकासपुरी में उतरना था, लेकिन वह गलती से सीतापुरी स्टैंड पर उतर गई।

उन्होंने कहा, 'जब उसने स्थानीय लोगों से सड़क पार करने में मदद करने को कहा, तो आरोपी उसे एक सुनसान गली में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने किसी तरह विकासपुरी जाने वाली बस पकड़ी और अपने घर पहुंची।' पुलिस उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने उस अस्पताल से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया है, जहां महिला का इलाज किया गया था।

उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पीड़ित महिला से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।