1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: वजीराबाद में मुठभेड़ के बाद हथियार तस्कर गिरफ्तार, 15 पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस बरामद

दिल्ली: वजीराबाद में मुठभेड़ के बाद हथियार तस्कर गिरफ्तार, 15 पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस बरामद

 Reported By: Jatin Sharma
 Published : Jun 03, 2020 12:57 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 12:57 pm IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के वजीराबाद बाद इलाके में मुठभेड़ के बाद हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

Delhi Wazirabad encounter Arms smuggler arrested- India TV Hindi
Delhi Wazirabad encounter Arms smuggler arrested Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के वजीराबाद बाद इलाके में मुठभेड़ के बाद हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ बुधवार सुबह 5 बजे हुई है। पुलिस के मुताबिक योगेश नाम का हथियार तस्कर वजीराबाद होते हुए शास्त्री पार्क की तरफ जा रहा था, तभी पुलिस ने योगेश को रोकने की कोशिश की। 

अपने आपको पकड़ा जाता देख योगेश ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस को भी फायर करना पड़ा। योगेश के पैर पर गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। योगेश दो मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने बदमाश योगेश के पास से 15 पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।