1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महिला स्नैचर चढ़ी पुलिस के हत्थे, दूसरी महिला की पिटाई कर छीन लिया था फोन

महिला स्नैचर चढ़ी पुलिस के हत्थे, दूसरी महिला की पिटाई कर छीन लिया था फोन

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jun 16, 2021 10:43 am IST,  Updated : Jun 16, 2021 12:06 pm IST

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में पुलिस ने एक महिला स्नैचर को गिरफ्तार किया है। मोबाइल स्नैच करते हुए इसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।

महिला स्नैचर चढ़ी पुलिस के हत्थे, दूसरी महिला की पिटाई कर छीन लिया था फोन - India TV Hindi
महिला स्नैचर चढ़ी पुलिस के हत्थे, दूसरी महिला की पिटाई कर छीन लिया था फोन  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में पुलिस ने एक महिला स्नैचर को गिरफ्तार किया है। मोबाइल स्नैच करते हुए इसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह स्नैचर शराब और स्मोक खरीदने के लिए स्नैचिंग किया करती थी। आरोपी स्नैचर का नाम ज्योति ठाकुर है। इस स्नैचर का दिल्ली के सुल्तानपुरी में महिला के साथ मोबाइल लूटने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्नैचर महिला मोबाइल से बात करती जा रही दूसरी महिला से रास्ते में मारपीट करती है और मोबाइल लेकर चली जाती है। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पिंक शर्ट वाली महिला फोन पर बात करते हुए कुछ सामान लेकर अपने घर जा रही थी, उसी दौरान एक महिला पीछे से आती है और फोन पर बात करने वाली महिला के साथ जबरदस्त मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट लेती है। 

महिला स्नैचर चढ़ी पुलिस के हत्थे, दूसरी महिला की पिटाई कर छीन लिया था फोन
Image Source : INDIA TVमहिला स्नैचर चढ़ी पुलिस के हत्थे, दूसरी महिला की पिटाई कर छीन लिया था फोन 

घटना के बाद सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की सीसीटीवी की जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस सनसनीखेज लूट को अंजाम देने वाली महिला का नाम ज्योति है ,जो कि मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी महिला को लूट के मोबाइल के साथ और उन्हीं कपड़ों में गिरफ्तार किया जो कि लूट के समय ज्योति ने पहने हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।