1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. फरीदाबाद: लड़की के घर वालों का खुलासा, धर्म परिवर्तन कर शादी करना चाहता था हत्या का आरोपी

फरीदाबाद: लड़की के घर वालों का खुलासा, धर्म परिवर्तन कर शादी करना चाहता था हत्या का आरोपी

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Oct 27, 2020 10:16 am IST,  Updated : Oct 27, 2020 10:16 am IST

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सोमवार को जिस लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उसके परिवारवालों ने हत्या के आरोपी को लेकर नया खुलासा किया है।

Faridabad Girl murder case- India TV Hindi
Faridabad Girl murder case Image Source : HARYANA POLICE

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सोमवार को जिस लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उसके परिवारवालों ने हत्या के आरोपी को लेकर नया खुलासा किया है। परिवारवालों का कहना है कि हत्या करने वाला आरोपी लड़की का धर्म परिवर्तन करा कर उससे शादी करना चाहता था। परिवार वालों ने बताया कि लगभग 2 वर्ष पहले भी लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई थी जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी लेकिन आपसी समझौते से बात खत्म हो गई थी, लेकिन एक बार फिर आरोपी ने सोमवार को लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की उसे अपनी गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश की लेकिन जब लड़की ने विरोध किया तो उसे मौके पर गोली मारकर मौके से फरार हो गया।

फरीदाबाद में सोमवार को कॉलेज से पेपर देकर बाहर निकली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े आरोपी ने लड़की को गोली मारी और फिर वहां से फरार हो गया। हरियाणा पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल पुलिस कह रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार लड़की बीकॉम फाइनल ईयर मे बढ़ती थी और बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में परीक्षा देने के लिए आई हुई थी। जब यह एग्जाम देने के बाद बाहर निकली तो i20 कार पर सवार एक युवक ने उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की, लड़की ने कार में बैठने से इनकार किया तो आरोपी उसे गोली मारकर फरार हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।