1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई: तीन मासूम बच्चे की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या

मुंबई: तीन मासूम बच्चे की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : Jun 28, 2020 12:08 am IST,  Updated : Jun 28, 2020 12:08 am IST

मुंबई से सटे नालासोपारा पूर्व इलाके में शनिवार को डॉनलेन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक पिता ने अपने तीन बच्चों की तेजधार हथियार से हत्या कर बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली है।

Father commits suicide after killing three innocent children in Mumbai- India TV Hindi
Father commits suicide after killing three innocent children in Mumbai Image Source : FILE

मुंबई से सटे नालासोपारा पूर्व इलाके में शनिवार को डॉनलेन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक पिता ने अपने तीन बच्चों की तेजधार हथियार से हत्या कर बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक विजयकांत सागर के मुताबिक पिता ने पहले मासूम बच्चे की हत्या की और फिर खुद सुसाइड कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मृतकों में नयन 10 वर्ष, नंदनी 8 वर्ष नयना 5 वर्ष और पिता कैलास विजू परमार 35 वर्ष के थे। घटना की वजह अभी स्पष्ट नही है। तुलिंज पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले अपने एक बेटे और 2 बेटियों को चाकू मारकर उनकी हत्या की और फ़िर खुद को भी उसने चाकू से मारकर आत्महत्या  कर ली। ऐसे में पिता ने जब एक के बाद एक बच्चों को चाकू मारा तो बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज क्यों नही आई उसकी भी जांच पुलिस कर रही है। 

यह भी पढ़ें- 24 घंटे में 5000 से ज्यादा कोरोना मामलों के साथ महाराष्ट्र में टूटा रिकॉर्ड

क्या बच्चे उस वक़्त सोए थे या उन्हें कोई बेहोशी की या नींद की दवा दी गयी इसकी भी जांच की जा रही है। क्योंकि इतनी बड़ी वारदात को आरोपी ने अंजाम दिया और पड़ोसियों को इसकी भनक तक नही लगी क्योंकि बच्चो की आवाज किसी को क्यों नही सुनाई दी।

पुलिस को इस घटना की जानकारी रात 9 बजे के आसपास लगी जबकि पिता को शाम 4 से 5 बजे के दौरान पड़ोसियों ने आखिरी बार देखा था ऐसे में कयास लगाए जा  रहे है कि उसके बाद ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया होगा। पिता आखिरी बार शाम को घर से बाहर क्यों निकला था इसकी भी जांच की जा रही है। दरअसल मृतक आरोपी की पत्नी कुछ महीने पहले उसे छोड़कर चली गईं थी इसलिए तब से वो डिप्रेशन में भी था। फिलहाल अभी घर की तलाशी भी ली जा रही है क्या कोई सुसाईड नोट वगैरह घर में है या नही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।