1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बांग्लादेश: चलती बस में युवती से गैंगरेप, रंगे हाथ पड़के गए 6 'दरिंदे'

बांग्लादेश: चलती बस में युवती से गैंगरेप, रंगे हाथ पड़के गए 6 'दरिंदे'

 Written By: Bhasha
 Published : May 29, 2021 07:44 pm IST,  Updated : May 29, 2021 07:44 pm IST

बांग्लादेश पुलिस ने ढाका के सावर क्षेत्र में चलती बस में 22 वर्षीय एक युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

बांग्लादेश: चलती बस में युवती से गैंगरेप, रंगे हाथ पड़के गए 6 'दरिंदे'- India TV Hindi
बांग्लादेश: चलती बस में युवती से गैंगरेप, रंगे हाथ पड़के गए 6 'दरिंदे'

ढाका (श्रीलंका): बांग्लादेश पुलिस ने ढाका के सावर क्षेत्र में चलती बस में 22 वर्षीय एक युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बीडी न्यूज के अनुसार, बलात्कार की यह घटना गत शुक्रवार रात आशुलिया मवेशी बाजार में हुई। पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद आशुलिया थाने में मामला दर्ज कराया। गिरफ्तार हुए सभी छह आरोपी यात्री बस चलाते हैं, जिनकी पहचान आर्यन (18), शाजू (20), सुमोन मियां (24), मुनव्वर (24), शोहाग (25) और सैफुल इस्लाम (40) के रूप में हुई है। ये सभी लोग तुराग के कामरपाड़ा के निवासी हैं। 

दर्ज मामले के अनुसार, पीड़िता माणिकगंगज स्थित अपनी बहन के घर से नारायणगंज स्थित अपने घर जा रही थी और वह दूसरी बस पकड़ने के लिए शुक्रवार रात लगभग आठ बजे नबीनगर बस अड्डे पहुंची। इस दौरान युवती की मुलाकात जान-पहचान के एक व्यक्ति नजमुल से हुई। आशुलिया थाने के निरीक्षक जियाउल इस्लाम ने बताया कि जब वे लोग दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे, तो तभी वहां एक बस पहुंची, जिसे सुमोन चला रहा था और मुनव्वर तथा सैफुल बस में सहायक के रूप में मौजूद थे। 

उन्होंने कहा कि वे टोंगी स्टेशन रोड तक 35 टका किराया लेंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब युवती और नजमुल बस में चढ़ गए तो आरोपियों ने अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य पहुंचने से पहले ही बस से उतार दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने युवती और नजमुल को बंधक बना लिया तथा उन्हें वापस नबीनगर ले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छह आरोपियों ने वहां युवती से सामूहिक बलात्कार किया। 

उन्होंने कहा कि जब वहां से गुजर रहे पुलिस के गश्ती दल ने मदद के लिए नजमुल के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोका और सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा युवती और उसके साथ मौजूद नजमुल को उनके चंगुल से बचाया। पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया। आरोपियों को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।