1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. वीभत्स! 7 साल के बच्चे को तेजाब से नहलाया, जीभ काटकर आंखें निकालीं; गड्ढे में फेंक दिया शव

वीभत्स! 7 साल के बच्चे को तेजाब से नहलाया, जीभ काटकर आंखें निकालीं; गड्ढे में फेंक दिया शव

 Published : Jul 14, 2023 03:52 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 04:00 pm IST

सात वर्षीय संतन कुमार दो दिन पहले पास की दुकान से मिठाई लेने निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। घर के लोगों ने कई जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

child murder- India TV Hindi
झारखंड में 7 साल के बच्चे की हत्या Image Source : IANS

रांची: झारखंड के गढ़वा जिले में 7 साल के मासूम बच्चे को ऐसी दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतारा गया है कि किसी का भी दिल दहल जाए। उसे तेजाब से नहलाया गया, उसकी जीभ काट ली गई, आंखें निकाल ली गईं, उसके सारे दांत तोड़ दिए गए और इसके बाद उसका शव उसके चाचा के घर के पास ही शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया गया।

टॉयलेट के लिए खोदे गड्ढे में तैरता दिखा शव

वारदात गढ़वा के डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव की है। अवधेश साह का सात वर्षीय पुत्र संतन कुमार दो दिन पहले पास की दुकान से मिठाई लेने निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। घर के लोगों ने कई जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार को गांव में स्कूल जा रहे बच्चों ने संतन का शव अवधेश साह के भाई सुरेश सुरेश साह के घर के पीछे शौचालय के लिए खोदे गए गढ्ढे में तैरता हुआ देखा।

पारिवारिक रंजिश या तंत्र-मंत्र का मामला?
बच्चे का शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर वालों को सौंपा गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह वारदात या तो किसी पारिवारिक रंजिश की वजह से अंजाम दी गई है या फिर यह तंत्र-मंत्र का मामला हो सकता है। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।