1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कोलकाता में सड़क पर नशे में घूम रही थी नग्न लड़की, पुलिस ने उठाया यह कदम

कोलकाता में सड़क पर नशे में घूम रही थी नग्न लड़की, पुलिस ने उठाया यह कदम

 Reported By: IANS
 Published : Jun 24, 2020 02:14 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 02:14 pm IST

एक चौंकाने वाली घटना में कोलकाता के व्यस्त रेड रोड इलाके में एक युवती को बिना ऊपर के कपड़ों के घूमते देखा गया। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद पता चला है कि लड़की नशे में थी।

Girl in drunken state found roaming on Kolkata road sans part of her clothing, detained by police- India TV Hindi
Girl in drunken state found roaming on Kolkata road sans part of her clothing, detained by police Image Source : FILE

कोलकाता: एक चौंकाने वाली घटना में कोलकाता के व्यस्त रेड रोड इलाके में एक युवती को बिना ऊपर के कपड़ों के घूमते देखा गया। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद पता चला है कि लड़की नशे में थी।

सूत्रों ने बताया कि कोलकाता के पद्मपुकुर इलाके की रहने वाली लड़की (नाम की जानकारी नहीं है) को मंगलवार रात को हैरान करने वाली अवस्था में पकड़ा गया। लड़की अपने माता-पिता के साथ शहर की मुख्य सड़क से लगभग 5 किमी दूर रहती है।

पुलिस सूत्रों ने कहा, "कल रात वह लड़की अपने एक पुरुष मित्र के साथ थी। कथित तौर पर उसने शराब पी हुई थी। वह टॉपलेस थी और देर रात रेड रोड इलाके में यहां-वहां घूमकर ट्रैफिक को बाधित कर रही थी।"

कोलकाता पुलिस कर्मियों को राहगीरों ने इसकी सूचना दी। बाद में एक पुलिस वैन आई और उसने लड़की को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।