1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दोस्त के साथ घूमने गई छात्रा के साथ दरिंदगी, दो युवकों ने जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

दोस्त के साथ घूमने गई छात्रा के साथ दरिंदगी, दो युवकों ने जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 16, 2026 09:51 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 10:22 am IST

मध्य प्रदेश के महू के एक जंगली इलाके में दो अज्ञात लोगों ने कॉलेज छात्रा का गैंगरेप किया, जबकि उसके दोस्त को पीटकर भगा दिया। यह घटना मंगलवार शाम को बेरछा जंगल इलाके में हुई, जब छात्रा और उसका दोस्त भैरव बाबा मंदिर से दर्शन करके लौटे थे।

इसी जंगल में गैंगरेप हुआ- India TV Hindi
इसी जंगल में गैंगरेप हुआ Image Source : REPORTER

इंदौर: महू के बड़गोदा थाना क्षेत्र के बेरछा जंगल में एक युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। दो युवकों ने दोस्त के साथ घूमने गई छात्रा के साथ गैंगरेप किया। युवको ने छात्रा के दोस्त को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया और जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

दोस्त को पीटकर भगाया

पुलिस के अनुसार, इंदौर के एक कॉलेज की छात्रा दोस्त के साथ मंगलवार शाम बेरछा क्षेत्र के जंगल पहुंची थी। दोनों लगनसा मंदिर में दर्शन के बाद जंगल के सुनसान जगह बैठे थे। पीछे से दो युवक आ धमके। दोनों युवकों ने छात्रा के मित्र को लाठी डंडो से मारपीट कर भगा दिया और छात्रा को सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया।

छात्रा का पुरुष मित्र जंगल से बाहर आकर डायल 112 पर कॉल किया। बड़गोदा पुलिस घटना स्थल पहुंची। घायल युवक व छात्रा दोनों  को थाने लाकर पूछताछ की गई। देर रात मामले में बडगोंदा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी। 

आरोपियों की अभी तक नहीं हुई पहचान

गैंगरेप की इंदौर ग्रामीण पुलिस ने गंभीरता से जांच तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस टीम एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान इंदौर ग्रामीण एसपी यांगचेन ढोलकर भूटिया, एएसपी रुपेश द्विवेदी, एसडीओपी ललित शिखरवार, बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्ट- भारत पाटिल, इंदौर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।