1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शादी में शराब का इंतजाम नहीं होने पर दोस्तों ने की दूल्हे की हत्या, जानें पूरा मामला

शादी में शराब का इंतजाम नहीं होने पर दोस्तों ने की दूल्हे की हत्या, जानें पूरा मामला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2020 05:27 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 05:40 pm IST

जिले के पालीमुकीमपुर इलाके में शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्हे के दोस्तों ने उसकी हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उनके लिए शराब का इंतजाम नहीं कर पाया था।

शादी में शराब का इंतजाम नहीं कर पाने वाले दूल्हे की उसके दोस्तों ने हत्या की- India TV Hindi
शादी में शराब का इंतजाम नहीं कर पाने वाले दूल्हे की उसके दोस्तों ने हत्या की Image Source : PTI

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): अलीगढ़ जिले के पालीमुकीमपुर इलाके में शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्हे के दोस्तों ने उसकी हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उनके लिए शराब का इंतजाम नहीं कर पाया था। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात गांव पालीमुकीमपुर में दूल्हा बबलू (28) की शादी में शराब का इंतजाम नहीं होने के लेकर अपने दोस्तों से बहस हुई, फिर मारपीट हुई और अंत में दोस्तों ने उसे छुरा घोंप दिया। गंभीर घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश सिंह ने बुधवार को बताया कि मुख्य अभियुक्त नरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पांच अन्य अभी भी फरार हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

मामूली बात पर गुस्साए भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या की

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सटी कैलाश वाटिका में सोमवार रात को युवक ने पालतू कुत्तों का खाना नहीं बनाने से नाराज होकर अपनी 26 वर्षीय बहन की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। भावनपुर थाने के निरीक्षक रघुराज सिंह के अनुसार, आरोपी आशीष (27) थाना भावनपुर क्षेत्र के कैलाश वाटिका का निवासी है। 

घटना के समय आशीष और उसकी बहन पारुल ही घर पर थे जबकि बड़ा भाई योगेंद्र किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। मां कहीं पड़ोस में गई हुई थी। उन्होंने बताया कि आशीष कुत्तों का व्यापार करता है। उसने करीब 18 कुत्ते पाल रखे हैं। देर शाम आशीष ने बहन पारुल को इनके लिए खाना बनाने को कहा। पुलिस के मुताबिक, इससे इंकार करने पर आशीष ने सोमवार रात करीब आठ बजे तमंचे से पारुल के सिर पर पीछे से गोली मारी, फिर एक गोली सीने में मारकर फरार हो गया। सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात आरोपी आशीष को दबोच लिया गया। रात को ही योगेंद्र भी मेरठ पहुंच गए। देर रात आशीष के खिलाफ योगेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।