1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सोनीपत: नौ करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत: नौ करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2021 10:34 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 10:34 pm IST

हरियाणा की सोनीपत पुलिस ने भारी मात्रा में तस्करी कर लाई जा रही हेरोइन बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोनीपत: नौ करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
सोनीपत: नौ करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत: हरियाणा की सोनीपत पुलिस ने भारी मात्रा में तस्करी कर लाई जा रही हेरोइन बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए इस मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब नौ करोड़ रुपये आंकी गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार को प्रेसवार्ता की।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए-1 स्टाफ सोनीपत प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने टीम के साथ गांव दहसरा के पास संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया तो पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने वापस भागने की कोशिश की। हालांकि, टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को कार सहित दबोच लिया। 

उन्होंने कहा कि तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक किलो 740 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इनके विरूद्ध मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के अन्तर्गत थाना कुंडली में मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान विकास उर्फ सन्नी, अरविन्द, सुनील व मुकदर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे हेरोइन को दिल्ली स्थित पोचनपुर के फ्लैट में रह रहे एक नाइजीरियन युवक से लेकर आये थे और यहां लाकर बेचने की फिराक में थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।