हैदराबाद के पोचारम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हैदराबाद के पोचारम में मनोहर नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला को अपना ही HIV-पॉजिटिव खून इंजेक्ट कर दिया, क्योंकि महिला ने उससे शादी करने से मना कर दिया था। मनोहर नाम का यह व्यक्ति HIV-पॉजिटिव है और वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। एक युवती, जिसने शुरू में मनोहर से शादी करने के लिए हां कर दी थी और वह उसकी मंगेतर थी। लेकिन जब उसे मनोहर और उसके परिवार के HIV स्टेटस के बारे में पता चला, तो उसने शादी से मना कर दिया था। शादी से मने करने की मनोहर ने युवती को सजा दी और अपना खून निकाला और उसे इंजेक्ट कर दिया।
मंगेतर को लगा दिया अपने खून का इंजेक्शन
रिपोर्ट के अनुसार, 11 मार्च को जब महिला ने शादी से मना कर दिया, तो मनोहर नाराज हो गया और कथित तौर पर उसके घर गया और हैदराबाद के पोचारम/अन्नोजिगुडा IT कॉरिडोर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में, उसने ज़बरदस्ती महिला को HIV/AIDS से संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया। पीड़िता के पिता, चिरंजीवी ने पोचारम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी मनोहर को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है और आगे की पूछताछ कर रही है।
संपादक की पसंद