1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. खौफनाक: बॉयफ्रेंड ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या कर जमीन में दफनाया-वजह जान रोंगटे खड़े हो जाएंगे

खौफनाक: बॉयफ्रेंड ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या कर जमीन में दफनाया-वजह जान रोंगटे खड़े हो जाएंगे

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 26, 2024 10:06 am IST,  Updated : Oct 26, 2024 01:16 pm IST

दिल्ली के नांगलोई में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें सलीम नाम के युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 19 साल की अपनी प्रेग्नेंट प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को जमीन में दफना दिया।

murder case- India TV Hindi
खौफनाक हत्याकांड

दिल्ली के नांगलोई की एक घटना से सनसनी फैल गई जब एक गर्भवती किशोरी का शव बरामद किया गया जिसे उसके प्रेमी ने ही हत्या कर जमीन में दफना दिया था। हत्या की वजह जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 12वीं में पढ़ने वाली किशोरी को उसके प्रेमी संजू उर्फ सलमी और उसके दो सहयोगियों ने कथित तौर पर मार डाला और जमीन दफना दिया क्योंकि वह गर्भवती थी और उससे शादी करना चाहती थी जबकि वह चाहता था कि वह बच्चे का गर्भपात करा दे। 

दिल्ली की रहने वाली सोनी सलीम से करती थी प्यार

किशोरी का नाम सोनी बताया जा रहा है, जो 19 साल की थी और पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली थी। वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय थी, जहां उसके 6,000 से अधिक फॉलोअर्स थे, और उसने अपनी और अपने प्रेमी संजू उर्फ ​​सलीम की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सलीम ने उसके बारे में इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया था। सोनी के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें पता था कि उसने एक नया दोस्त बनाया है लेकिन जब भी वे पूछते थे कि वह किससे बात कर रही है, तो सोनी कहती थी कि उसका दोस्त एक भूत है। 

गर्भवती सोनी की सलीम ने की हत्या और दफना दिया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनी सात महीने की गर्भवती थी और सलीम से शादी करने की जिद कर रही थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था और चाहता था कि वह बच्चे का गर्भपात करा दे। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था और सोमवार को वह अपने घर से कुछ सामान लेकर सलीम से मिलने गई थी। जब सोनी सलीम के पास पहुंची तो सलीम और उसके दो दोस्त सोनी को हरियाणा के रोहतक ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को दफना दिया।

पुलिस ने कहा कि सलीम और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा भाग गया है और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।