1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. एमपी: इंदौर में शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की हत्या, पत्नी और बेटी घायल, आरोपी फरार

एमपी: इंदौर में शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की हत्या, पत्नी और बेटी घायल, आरोपी फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2020 02:10 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 02:18 pm IST

Indore Shivsena former MP chief Ramesh Sahu killed : एमपी: इंदौर में शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की हत्या, पत्नी और बेटी घायल, आरोपी फरार

Crime- India TV Hindi
Crime Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश में शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रमेश साहू की इंदौर के पास उमरी खेड़ा में गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्व शिवसेना प्रमुख रमेश साहू की पत्नी और बेटी भी इस घटना में घायल हो गए हैं।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें कि रमेश साहू उमरी खेड़ा में साईं राम ढाबा संचालित करते थे। रमेश साहू के हत्यारों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी और बेटी को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। हालांकि घटनास्थल से कोई सामान या पैसा चोरी नहीं किया गया है। आरोपियों ने केवल हत्या की वारदात को ही अंजाम दिया है। घटना के बाद रमेश साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में करीब 10 साल से अधिक समय तक रमेश साहू प्रदेश शिवसेना प्रमुख रहे हैं। ताजा मामले में अज्ञात बदमाश खंडवा रोड़ स्थित शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू के ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख की हत्या को अंजाम दे दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।