1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Kanpur Double Murder: यूपी के कानपुर में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव बरामद, मचा हड़कंप

Kanpur Double Murder: यूपी के कानपुर में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव बरामद, मचा हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 05, 2022 03:01 pm IST,  Updated : Jul 05, 2022 03:01 pm IST

Kanpur Double Murder: दंपति की बेटी कोमल ने मंगलवार सुबह खून से लथपथ अपने माता-पिता के शव देख भाई अनूप को जगाया और दोनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Kanpur Double Murder- India TV Hindi
Kanpur Double Murder Image Source : FILE

Highlights

  • कानपुर में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या
  • मंगलवार को इन बुजुर्ग दंपति के खून से लथपथ शव बरामद
  • मृतकों की पहचान मुन्नालाल उत्तम (60) और उनकी पत्नी राज देवी (55) के रूप में हुई

Kanpur Double Murder:  यूपी के कानपुर में एक बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। बर्रा क्षेत्र में मंगलवार को इन बुजुर्ग दंपति के खून से लथपथ शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान मुन्नालाल उत्तम (60) और उनकी पत्नी राज देवी (55) के रूप में हुई है। इन दोनों का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा भी पहुंचे और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई।

अलग-अलग कमरों में मिले दोनों के शव

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दंपति बर्रा-2 इलाके में अपने बेटे अनूप और बेटी कोमल के साथ रहते थे। ऐसा लगता है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग जान-पहचान के ही थे। मुन्नालाल का शव एक कमरे में फर्श पर पाया गया, वहीं उनकी पत्नी का शव दूसरे कमरे में मिला। 

बेटी ने सबसे पहले देखा शव

तिवारी ने बताया कि दंपति की बेटी कोमल ने मंगलवार सुबह खून से लथपथ अपने माता-पिता के शव देख भाई अनूप को जगाया और दोनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तिवारी के अनुसार, पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और हत्यारों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।