1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Kerala News: केरल में 85 साल की बुजुर्ग से उम्रदराज शख्स ने किया दुष्कर्म! जानें पूरा मामला

Kerala News: केरल में 85 साल की बुजुर्ग से उम्रदराज शख्स ने किया दुष्कर्म! जानें पूरा मामला

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 04, 2022 06:51 pm IST,  Updated : Jun 04, 2022 07:00 pm IST

Kerala News: केरल पुलिस ने 60 वर्षीय एक व्यक्ति को पत्नी की दादी से कथित दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Kerala News- India TV Hindi
Kerala News Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • पत्नी की दादी से दुष्कर्म करने का आरोप
  • 60 वर्षीय शख्स को किया गया गिरफ्तार
  • महिला का कई बार उत्पीड़न किया गया: पुलिस

Kerala News: केरल के पथनमथिट्टा से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक उम्रदराज शख्स पर अपनी पत्नी की दादी से दुष्कर्म करने का आरोप है। केरल पुलिस ने 60 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी की दादी से कथित दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने शिवदासन को मई के दूसरे सप्ताह में 85 वर्षीय महिला से उसके आवास पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया, "महिला ने घटना की जानकारी स्थानीय आंगनवाड़ी सहायिका को दी, जिसने उक्त सूचना अन्य संबंधित अधिकारियों को दी।"

कई बार उत्पीड़न करने का आरोप

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला का कई बार उत्पीड़न किया, जिसकी पोती उससे ब्याही गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-376(दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शिवादासन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।

कोचिंग संचालिका के पति पर नाबालिग छात्रा से बलात्कार का आरोप

वहीं, उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने एक कोचिंग संचालिका के पति को नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को गिफ्तार किया। पुलिस के मुताबकि, कोचिंग संचालिका का पति 2 जून को 15 वर्षीय छात्रा के घर आया और यह कहकर अपने साथ ले गया कि मैम ने उसे पढ़ने को बुलाया है। 

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने घर ले जाकर बच्ची के साथ बलात्कार किया। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने शनिवार को बताया कि घटना के वक्त कोचिंग संचालिका के घर पर कोई नहीं था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी राहुल (30) को पुलिस ने शनिवार को गिफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।