केरल के कोच्चि शहर के वदुथला से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शनिवार को किराये के एक मकान में तीन बच्चों सहित पांच लोग मृत मिले। एक ही घर में 5 लोगों की लाश देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान श्रीकुमारी (58), उनकी बेटी अश्वथी नायर (36), 14 और चार वर्ष की आयु के उनके दो पोते और दो वर्षीय पोती के रूप में हुई है। वे तिरुवनंतपुरम के विलाप्पिलसाला के मूल निवासी थे और वदुथला में करसका रोड पर एक किराए के मकान में रह रहे थे।
फांसी लगाने से पहले बच्चों को दिया जहर
पुलिस को संदेह है कि श्रीकुमारी और अश्वथी ने फांसी लगाने से पहले बच्चों को जहर दिया। पुलिस के अनुसार, परिवार फरवरी से ही पास के एक निजी अस्पताल में बड़े बेटे के इलाज के लिए उस घर में रह रहा था और वे जल्द ही उस जगह को खाली करने वाले थे।
सुसाइड नोट भी बरामद
पुलिस ने बताया कि घटना का पता तब चला जब काम पर आए एक केबल टीवी ऑपरेटर ने खिड़की से कमरे के अंदर दो महिलाओं को लटकते हुए देखा और दूसरों को बताया। घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:
दहेज नहीं मिला तो पत्नी को लगा दिया मौत का इंजेक्शन, गुरुग्राम से गिरफ्तार हुआ बेरहम पति