गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने दहेज के लालच में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जब महिला को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दहेज को लेकर की गई नर्स की बेहरमी से हत्या की गई है। आरोपी पति ने ही अपनी पत्नी को इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया है।
पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति नर्सिंग होम में काम करता था। पूछताछ में उसनेपत्नी को इंजेक्शन लगाने की बात कबूली है। मृतक महिला के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।
परिजनों के बयान पर केस दर्ज
दहेज हत्या का एक सनसनीखेज मामला गुरुग्राम में सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला सेक्टर-10 क्षेत्र का है, जहां 23 वर्षीय महिला को 18 मार्च को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया।
दहेज के लिए परेशान कर रहा था आरोपी
मृतका के परिवार ने आरोप लगाया था कि शादी के कुछ समय बाद से ही मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी पति आए दिन मारपीट करता था और पैसों की मांग को लेकर दबाव बनाता था। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी जो एक नर्सिंग होम में काम करता है, उसने पूछताछ में कबूल किया कि उसने 18 मार्च को अपनी पत्नी को जहरीला इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
घर से इंजेक्शन मिला
मृतक युवती और आरोपी पति ने 4 महीने पहले लव मैरिज की थी। हालांकि, शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए उसे परेशान करने लगा था। युवती प्राइवेट अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वहीं, युवक लैब टेक्नीशियन था। आरोपी के घर से एक इस्तेमाल हुई सिरिंज बरामद की गई है। इसके साथ ही एनेस्थीसिया की बोतल भी मिली है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम में सामने आएगी, लेकिन जहरीले इंजेक्शन से मौत की आशंका जताई जा रही है।
(गुरुग्राम से गोहित कौशिक की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-