1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ठाणे: Coronavirus एंटी वायरल दवाओं की कालाबाजारी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश

ठाणे: Coronavirus एंटी वायरल दवाओं की कालाबाजारी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 05:07 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 05:07 pm IST

ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के दौरान गंभीर मरीजों को दी जानेवाली एंटी वायरल दवाओं की कालाबाजारी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 

ठाणे: Coronavirus एंटीवायरल दवाओं की कालाबाजारी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश- India TV Hindi
ठाणे: Coronavirus एंटीवायरल दवाओं की कालाबाजारी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश Image Source : INDIA TV

 ठाणे:  ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के दौरान गंभीर मरीजों को दी जानेवाली एंटी वायरल दवाओं की कालाबाजारी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नौपाडा ठाणे के पेट्रोल पंप के पास से इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने स्पेसिफिक जानकारी के आधार पर छापा मारकर इस गिरोह के पास से Remdesivir Injection की 9 शीशी जब्त की। 

यह गिरोह बाजार से 10 से 15 गुना कीमत पर इन एंटी वायरल दवाओं को बेचता था। Remdesivir Injection की एक शीशी को 25 हजार से 40 हजार रुपयों में बेचा जा रहा था।  इसके साथ ही पुलिस ने Actemra (Tocilizumab injection) भी बरामद किया है जिसे 50 हजार में बेचा जा रहा था।

पुलिस ने इन आरोपियों की ओला कार सर्च की और ये दवाइयां बरामद की। आरोपियों के पास से कैंसर की भी कई मंहगी दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किये गए। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस बाकी सदस्यों की जानकारी भी जुटा रही है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के लोग Remdesivir के इंजेक्शन कहां से खरीदते थे और किन अस्पतालों का मैनेजमेंट इन आरोपियों के साथ मिला हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।