1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: 20 रुपये के लिए बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: 20 रुपये के लिए बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Sep 28, 2020 11:10 am IST,  Updated : Sep 28, 2020 11:10 am IST

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सिर्फ 20 रुपए के लिए एक शख्स की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

दिल्ली: 20 रुपये के लिए बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली: 20 रुपये के लिए बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सिर्फ 20 रुपए के लिए एक शख्स की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के संत नगर का है, जहां 13 साल के बच्चे के सामने उसके पिता की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद पीड़ित की मौत हो गई। 

पिता को बचाने के लिए 13 साल का बच्चा आरोपियों से गुहार लगाता रहा लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। घटना 24 सिंतबर की रात की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर किया है। 

दरअसल, मृतक रुपेश संत नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। रुपेश घर के पास सलून में शेव कराने गया था। सलून को दो भाई चलाते हैं। शेव होने के बाद एक आरोपी ने मृतक रुपेश से 50 रुपये मांगे लेकिन रुपेश ने केवल 30 रुपये दिए और बाकि 20 रुपये बाद में देने की बात कही। 

लेकिन, 20 रुपये को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि सलून चलाने वाले दोनों भाइयों ने दुकान में रखे पाइप से रुपेश को पीटना शुरू कर दिया। घायल रुपेश को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रुपेश को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।