1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पेट में घुसा हुआ था चाकू, पीड़ित पहुंच गया थाने, पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान

पेट में घुसा हुआ था चाकू, पीड़ित पहुंच गया थाने, पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान

 Published : Jun 08, 2021 10:25 am IST,  Updated : Jun 08, 2021 10:25 am IST

दरअसल 3 दिन पहले कल्पेश और सलमान के बीच एक दूसरे को घूर कर देखने को लेकर बहस हुई थी। इस विवाद के बाद मामला शांत हो गया था लेकिन कल आरोपियों ने कल्पेश को दरगाह के पास बुलाया। यहां पहले से तैयार बैठे लड़कों ने पहले कल्पेश और उसके दो साथियों की जमकर पिटाई की और बाद में कल्पेश के पेट में चाकू मार दिया।

man reaches police station after salman stabs him पेट में घुसा हुआ था चाकू, पीड़ित पहुंच गया थाने, प- India TV Hindi
पेट में घुसा हुआ था चाकू, पीड़ित पहुंच गया थाने, पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान Image Source : VIDEO GRAB

नागपुर. ज्यादातर अपराध छोटी-छोटी बातों पर शुरू होते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है महाराष्ट्र के नागपुर से, जहां के कपिल नगर थाना एरिया में आने वाली म्हाडा कॉलोनी परिसर में घूर कर देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद मार पिटाई से लेकर चाकू छुरेबाजी में बदल गया। यहां 10-12 लोगों ने मिलकर तीन युवकों पर जानलेवा हमला किया और एक युवक के पेट में चाकू मार दिया।

जिसके बाद जख्मी युवक पेट में घुसा हुआ चाकू लेकर सीधे थाने पहुंचा, उसे देख खुद पुलिसकर्मी आश्चर्यचकित रह गए। यहां से लड़के को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दरअसल 3 दिन पहले कल्पेश और सलमान के बीच एक दूसरे को घूर कर देखने को लेकर बहस हुई थी। इस विवाद के बाद मामला शांत हो गया था लेकिन कल आरोपियों ने कल्पेश को दरगाह के पास बुलाया। यहां पहले से तैयार बैठे लड़कों ने पहले कल्पेश और उसके दो साथियों की जमकर पिटाई की और बाद में कल्पेश के पेट में चाकू मार दिया। कल्पेश इसी हालत में कपिल नगर थाने पहुंच गया, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।