1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लड़की पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, घटना के बाद शहर छोड़ भागा आरोपी, पुलिस ने ढूंढ निकाला

लड़की पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, घटना के बाद शहर छोड़ भागा आरोपी, पुलिस ने ढूंढ निकाला

 Written By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jul 13, 2021 02:28 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 02:28 pm IST

दिल्ली पुलिस ने के मुताबिक, आरोपी कई महीनों से लड़की को परेशान कर रहा था। इस बात का जब मृतक के पिता को पता चला तो उन्होंने आरोपी लड़के के थप्पड़ मार दिया।

man who attacked girl with axe arrested by delhi police लड़की पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, घटना के - India TV Hindi
लड़की पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, घटना के बाद शहर छोड़ भागा आरोपी, पुलिस ने ढूंढ निकाला Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने साउथ कैंपस में लड़की पर हुए कुल्हाड़ी से हमले के आरोपी को गिरप्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शास्त्री पार्क साउथ कैंप जुग्गी निवासी प्रदीप उर्फ प्रवीण (21 साल) को पलवल में उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस ने के मुताबिक, आरोपी कई महीनों से लड़की को परेशान कर रहा था। इस बात का जब मृतक के पिता को पता चला तो उन्होंने आरोपी लड़के के थप्पड़ मार दिया। बस इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने साजिश रची और पिछले महीने आरके पुरम इलाके से एक कुल्हाड़ी खरीदी थी।

आरोपी लड़की के पड़ोस में ही रहता था। हमले के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था, जिसे अब 302 में बदल दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।