1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. चूरू: फाइनेंस कंपनी की ब्रांच में पिस्तौल की नोक पर 25 किलो सोना और 8.92 लाख रुपये की लूट

चूरू: फाइनेंस कंपनी की ब्रांच में पिस्तौल की नोक पर 25 किलो सोना और 8.92 लाख रुपये की लूट

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Jun 14, 2021 05:49 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 05:49 pm IST

राजस्थान के चूरू में दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए।

चूरू: फाइनेंस कंपनी की ब्रांच में पिस्तौल की नोक पर 25 किलो सोना और 8.92 लाख रुपये की लूट- India TV Hindi
चूरू: फाइनेंस कंपनी की ब्रांच में पिस्तौल की नोक पर 25 किलो सोना और 8.92 लाख रुपये की लूट

चूरू (राजस्थान): राजस्थान के चूरू में दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। चार नकाबपोश लुटेरों ने यहां शहर के व्यस्ततम मार्ग पर स्थित मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी की ब्रांच में घुसकर पिस्तौल की नोक पर 25 किलो सोना और 8.92 लाख रुपये की लूट की। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।