1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शौच करने गई नाबालिग के साथ वारदात, शव देखकर परिजन बोले- रेप के बाद गला दबाया

शौच करने गई नाबालिग के साथ वारदात, शव देखकर परिजन बोले- रेप के बाद गला दबाया

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2020 12:23 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 12:26 pm IST

फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या किये जाने की आशंका जताई है।

शौच करने गई नाबालिग के साथ वारदात, शव देखकर परिजन बोले- रेप के बाद गला दबाया- India TV Hindi
शौच करने गई नाबालिग के साथ वारदात, शव देखकर परिजन बोले- रेप के बाद गला दबाया Image Source : FILE

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश): फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या किये जाने की आशंका जताई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात करीब नौ बजे स्नातक की 17 वर्षीय छात्रा का शव गांव के किनारे खेत से बरामद किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि लड़की के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजन बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म हुआ या नहीं। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में लड़की के पिता की तहरीर पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्जकर मकनपुर गांव के रहने वाले युवक आदित्य रैदास (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

वर्मा ने बताया कि लड़की करीब सात बजे शाम को शौच के लिए चाची के घर गयी थी, काफी देर तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की और खेत में शव पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी थी। 

उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पीएसी और तीन थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।