1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गुमशुदा बच्चे का शव नोएडा के जंगल में मिला, फिरौती के लिए मौसेरे भाई ने किया था अपहरण, डर के कारण कर दी हत्या

गुमशुदा बच्चे का शव नोएडा के जंगल में मिला, फिरौती के लिए मौसेरे भाई ने किया था अपहरण, डर के कारण कर दी हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2022 09:52 am IST,  Updated : Apr 14, 2022 09:52 am IST

नोएडा के सेक्टर-54 के जंगलों में बुधवार देर रात बोरी में बच्चे का शव मिला। इसकी पहचान हर्ष उर्फ कान्हा (10) के रूप में हुई है। बच्चा विगत 11 अप्रैल से खोड़ा थाना क्षेत्र गाजियाबाद से लापता था। 

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : FILE PHOTO

Crime News: नोएडा के सेक्टर-54 के जंगलों में बुधवार देर रात बोरी में बच्चे का शव मिला। इसकी पहचान हर्ष उर्फ कान्हा (10) के रूप में हुई है। बच्चा विगत 11 अप्रैल से खोड़ा थाना क्षेत्र गाजियाबाद से लापता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया और खोड़ा पुलिस को हैंडओवर कर दिया। कोतवाली सेक्टर-24 थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि हर्ष का अपहरण फिरौती के लिए उसकी मौसी के लड़के प्रियांशु ने अपने दो साथी राजकुमार और आकाश के साथ किया था। अपहरण के बाद बच्चे को खोड़ा में कहीं छिपा के रखा गया।

चाहते थे 15 लाख की फिरौती

आरोपी हर्ष को छोड़ने के एवज में 15 लाख की फिरौती की डिमांड करना चाहते थे। लेकिन इससे पहले ही हर्ष ने कहा कि वह घर में सबको बता देगा। इससे तीनों में डर बैठ गया। इसके बाद तीनों ने हर्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए तीनों ने मिलकर शव को क्षत-विक्षत कर दिया। उसके मुंह को बिगाड़ दिया ताकि पहचान न हो सके। इसके बाद एक बोरी में शव को छिपाकर उसे सेक्टर-54 के जंगल में फेंककर चले गए।

पूछताछ में हुआ खुलासा

बताया गया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की। लोगों ने बताया कि हर्ष के साथ लास्ट टाइम प्रियांशु को देखा गया था। पुलिस ने प्रियांशु से सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद उसने सब सच बोल दिया। उसी की निशानदेही पर बुधवार देर शाम को सेक्टर-54 के जंगल से शव को बरामद कर खोड़ा पुलिस के हैंडओवर कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।