1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2021 06:20 pm IST,  Updated : Mar 30, 2021 06:23 pm IST

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में कथित रूप से छेड़छाड़ से परेशान 15 वर्षीय एक लड़की ने मंगलवार को खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।

छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर- India TV Hindi
छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में कथित रूप से छेड़छाड़ से परेशान 15 वर्षीय एक लड़की ने मंगलवार को खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे 15 साल की एक लड़की ने अपने घर में खुद पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। 

एसपी ने बताया कि सोमवार दोपहर लड़की के परिजनों द्वारा एक 16 साल के लड़के की पिटाई किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस समय लड़की के परिजनों ने लड़के पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पिटाई करने की बात बताई थी, लेकिन तहरीर देने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़का अक्सर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। सोमवार को भी उसने ऐसा ही किया था। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को समझा-बुझाकर छोड़ दिया था। बार-बार की जा रही छेड़छाड़ से परेशान होकर लड़की ने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।